अवैध नशीली पदार्थ परिवहन पर कार्रवाई

बलरामपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.03.2026 को कुसमी पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कप सीरप बस से मंगवाया गया है। सूचना पर कुसमी पुलिस द्वारा मय स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कुसमी  निवासी आरोपी आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू पिता मराजुल असारी उम्र 38 वर्ष जाति जुलाहा नगरपंचायत कुमसी वार्ड क्र. 07 थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रा.गंज1 के कब्जे से wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX को मौके पर जप्त किया गया। तथा परिवहन करता बस चालक आनंद तिर्की के कब्जे से  wings कम्पनी का Codeine Phosphats & Triprolidine Hydrockloride Syrup ONEREX  तथा रसीद बस क्रमांक- जे.एच.03 ए.क्यू.-3029 को विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों से प्रतिबंधित कोडिन युक्त ओनेरेक्स कप सिरप रखने व परिवहन करने पाये जाने से आरोपियों द्वारा उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से दोनों आरोपियो को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.