मवेशी तस्करी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

बलरामपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रतन डे पिता अमूल डे उम्र 41 वर्ष साकिन राधाकृष्णनगर चौकी गणेशमोड के द्वारा दिनांक 30/03/26 के रात्रि करीब 12:00 बजे गणेशमोड़ पुलिस को सूचना दिया गया कि ग्राम भैसामुडा रेलवे लाईन जंगल रास्ता से कुछ व्यक्तियों के द्वारा गाय बछिया को झारखंड की ओर ले जा रहे है  

सूचना मिलने पर तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी गणेशमोड पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के कब्जे से 04 रास गाय व बछिया एवं एक नग हीरों स्पेंडर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी. जी 30 एच. 6486 को जप्त किया गया है।  मामले में विधि अनुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी सलीम अंसारी पिता स्व ईजहार अंसारी उम्र 48 वर्ष साकिन महाराजगंज के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.