फेंसिंग तार चोरी मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
बलरामपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय कबीर यादव उम्र 49 वर्ष वन परिक्षेत्र आरक्षक डिंडो के द्वारा चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 13/03/2026 को जलवाही वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक पी 835 में लगे फेंसिंग तार एवं पोल को तोड़कर उसमें लगा फेंसिंग तार को कोई चोरी कर ले गया है। चोरी गए माल करीबन 70 किलो के आसपास फेंसिंग तार का कीमत ₹6000 है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी डिंडो में उपरोक्त अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया विवेचना दौरान चौकी डिंडो पुलिस के द्वारा संदेही विनोद कुमार मानिकपुरी पिता फुलकेश्वर मानिकपुरी उम्र 42 वर्ष ग्राम सलवाही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया हुआ तार को बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
कार्यवाही में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह आरक्षक शिवनारायण सिंह भीम कुमार तिर्की नंदलाल गोस्वामी दीपक बघेल सक्रिय भूमिका रही
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.