अवैध शराब मामले में कार्रवाई
बलरामपुर - जिले के वाड्रफनगर वृत्त अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी जांच चौकी धनवार में कार्रवाई की गई। इस दौरान 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत कुमार एवं आदित्य कुमार द्वारा दो पहिया वाहन से विदेशी मदिरा (उत्तर प्रदेश राज्य की) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। धनवार जांच चौकी में जांच के दौरान आरोपियों के पास से 20.64 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं दो पहिया वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज आवश्यक कार्यवाही की गई है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.