जिले में साधना सप्ताह का आयोजन

बलरामपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत जिलों में 2 से 8 अप्रैल 2026 तक साधना सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले के समस्त विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को 2 से 8 अप्रैल 2026 तक साधना सप्ताह मनाया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। साधना सप्ताह के अंतर्गत 2 अप्रैल को शुभारंभ एवं सभी विभागों में साधना सप्ताह का सामूहिक वाचन तथा कर्मयोगी भारत के उद्देश्यों पर परिचर्चा की जाएगी। इसी प्रकार 3 अप्रैल को आत्मचिंतन दिवस, 4 अप्रैल को सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु संकल्प एवं विभागीय सेवा मानकों की समीक्षा, 5 अप्रैल को नवाचार दिवस के अंतर्गत कार्य प्रणाली में सुधार हेतु नवीन विचारों का आदान-प्रदान एवं डिजिटल साधनों के प्रयोग पर कार्यशाला, 6 अप्रैल को पारदर्शिता दिवस के अंतर्गत प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चर्चा एवं शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा, 7 अप्रैल को सहयोग दिवस के अंतर्गत टीम भावना एवं सामूहिक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु गतिविधियां एवं विभागीय समन्वय बैठक तथा 8 अप्रैल को समापन दिवस पर सप्ताह भर की गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार करना एवं साधना सप्ताह का समापन एवं अनुभव साझा किया जाएगा।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.