हीरो शोरूम के सामने खड़ी पिकअप का चक्का चोरी, इलाके में बढ़ी चिंता
बलरामपुर : शंकरगढ़ के ग्राम बचवार में बीती रात चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, हीरो शो-रूम के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन का चक्का अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि वाहन क्रमांक CG 15 DA 7839 रात के समय शो-रूम के सामने खड़ा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर पिकअप का चक्का खोल लिया और फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
वाहन के मालिक ईश्वर अग्रवाल, निवासी बचवार, ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर वाहन सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.