नदी में जहर डालकर मछली मारने वाले हुए गिरफ्तार

बलरामपुर - रामानुजगंज में कन्हर नदी में एनीकेट में वर्तमान में पानी काफी कम हो जाने के कारण आसपास के लोग मछली  पकड़ने के लिए आते है, जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा सब्जी के पौधों में डालने वाले कीटनाशक को चावल में मिलाकर मछलियों को पकड़ने के लिए एनीकेट के पानी में डालकर दूषित करने के संबंध में शिकायत मिल रही थी जिसकी निगरानी करने के लिए पुलिस और नगरपालिका की टीम लगी हुई थी , इसी दौरान आज दिनांक 04.04.26 को शाम को पुरानडीह निवासी रवि राम, महावीर राम और जमुना राम तीनों एनीकेट में कीटनाशक मिलाकर चावल डाला जा रहा था जिसे निगरानी में लगे स्टाफ के द्वारा मना करने  नहीं मान रहे थे और लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर उतारू हो गए थे जिन्हें रोकने के लिए धारा 170, 126, 135(३) bnss के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेजा गया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.