शंकरगढ़ थाना की कमान संभालेंगे उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह

शंकरगढ़ : क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शंकरगढ़ थाना में नए प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया।

नव पदस्थ थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि थाने में लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर सीधे थाना पहुंचकर या पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से ही बेहतर कानून व्यवस्था कायम रख सकता है।

स्थानीय लोगों में नए थाना प्रभारी के आगमन को लेकर सकारात्मक उम्मीदें देखी जा रही हैं। नागरिकों का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.