12 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त

बलरामपुर : कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि आबकारी जांच चौकी धनवार में संजय प्रसाद के द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य के बिक्री के बियर 12 बल्क लीटर विदेशी मदिरा के साथ 1 दो पहिया वाहन जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस दौरान विवेचना अधिकारी श्री अभिषेक कुमार राजवाड़े, आबकारी उपनिरीक्षक चन्द्रदीप भगत, आबकारी मुख्य आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला सहित टीम मौजूद रही। जिला आबकारी अधिकारी श्री साहू ने बताया है अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन तथा सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान और राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे संचालित होटल, ढाबा में शराब रखने, पीने एवं पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आबकारी अधिकारी ने बताया है कि अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07831-299241 एवं टोल फ्री नम्बर 14405 पर सूचित किया जा सकता है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.