ग्राम पंचायत कृष्णनगर में आवास चौपाल का आयोजन

बलरामपुर - शंकरगढ़ जनपद क्षेत्र के कृष्ण नगर में आवास चौपाल का आयोजन किया गया था चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनपद सीईओ वेद प्रकाश पाण्डेय के द्वारा आवास निर्माण में प्रगति लाने चौपाल का आयोजन कर समीक्षा की गई। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने चौपाल में हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनी और समाधान के लिए मार्गदर्शन भी दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ग्राम पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.