गांव चलो,बस्ती चलो अभियान’ के तहत चौपाल का आयोजन

बलरामपुर - गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत करमी में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास,महतारी वंदन योजना की विस्तृत जानकारी साझा किया तथा  योजनाओं से लाभार्थी हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र, भेंटकर एवं सम्मान किया गया।जिसमें स्थापना दिवस सप्ताह के कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत सहित स्थानीय कार्यकर्ता व ग्राम के सभी ग्रामीण जनों के उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान चिंतामणि भगत ने ग्राम वासियों से क्षेत्र के बारे में जानकारियां ली और राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ उन्हें समय से मिल रहा है या नहीं उसके बारे में भी चर्चाएं की उन्होंने सफल कार्यक्रम को लेकर सभी का धन्यवाद किया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.