आखिरकार जानलेवा पेड़ को प्रशासन ने कटवाया
बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ जनपद क्षेत्र के दोहना में एक जानलेवा पेड़ था आए दिन उस पेड़ से एक्सीडेंट का मामला सामने आया करता था हम बात कर रहे हैं दोहना के इमली पेड़ का जहां लगातार भीषण सड़क हादसा हुआ करता था जिसे आखिरकार प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कटवा दिया है एसडीएम अनमोल टोप्पो के निर्देशन में मौके पर संयुक्त टीम पहुंचकर पेड़ को कटवाया इस कार्य से आसपास के लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद किया है इस पेड़ को जानलेवा पेड़ इसलिए कहा जाता था क्योंकि कई जाने इस पेड़ ने ले ली है कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सराहना की है
रिपोर्टर : मुकेश सिंह


No Previous Comments found.