निर्माणाधीन सड़कों का लिया जायजा

बलरामपुर - कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं एसपी वैभव बैंकर ने चुनचुना-पुंदाग-पिपरढाब मार्ग के निर्माणाधीन 7 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर लगभग 125 कोरवा परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित सबाग से अकई कोना 2.8 किलोमीटर एवं सामरी से सबाग 22 किलोमीटर सड़कों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बेहतर आवागमन के लिए यह सड़कें महत्वपूर्ण हैं, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.