मारपीट मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
बलरामपुर - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कुलन राम पिता स्व. मोहरलाल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिथमा चौकी बरियों के द्वारा चौकी में उपस्थित आकर जुबानी मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 15.04. 2026 को यह अपने बेटा बहू के साथ घर के पास बाड़ी में मुगफली लगाये थे जिसमें घास निकालने एवं पानी पटाने गये थे घर में इसकी पत्नी राजी बाई एवं नतनी पायल घर पर थी शाम करीब 05/00 बजे इसकी नतनी पायल चिल्लाते दौड़ते हुए मुंगफली बाड़ी में आकर बोली कि दादी को मार रहे हैं। तब कुलन, अमृत सुनीता तीनों दौड़ते हुए घर आये तो देखे कि संजय एवं उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो एवं राजकुमारी उर्फ जुईया एवं उसका पति चैतू तथा फुलकुंवर सभी लोग जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर जमीन हिस्सा में नहीं दोगे तो आज तुमको जान से मार देगें बोलकर हाथ मुक्का पैर से मारपीट कर रहे थे। तब यह अपने बेटा बहू के साथ पहुंचकर बीच बचाव कर छुडाया है। इसके वाद आरोपी मारपीट कर भाग गये। प्रार्थी दिनांक 16.04. 2026 को गांव में अपने भतीजा के फलदान कार्यक्रम में गया था शाम करीब 04/00 बजे इसका लडका अमृत बताया कि मां का तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गया है। घर चलो बोला तब यह वापस घर आया तो इसकी पत्नी दर्द हो रहा है, शाम करीब 06/00 बजे बातचीत करना बंद कर दी हिला डुला कर देखे तो कोई हलचल नही था। इसकी पत्नी की मृत्यु भांजा भांजी के मारने पीटने के कारण मानसिक तनाव एवं घबराहट होने व दर्द होने से मौत हुआ है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.