विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बलरामपुर - शंकरगढ़ में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा संबंधित कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती अल्का साहू एवं श्रीमती अल्फा सुप्रिया तिर्की द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित पोषण मानक, खाद्यान्न भंडारण, भोजन तैयार करने की स्वच्छ विधि, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को भोजन निर्माण के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी सावधानियों, हाथ धोने की सही विधि, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, रसोईघर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं भोजन वितरण की उचित प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े अभिलेख संधारण, निरीक्षण व्यवस्था तथा शासन के दिशा-निर्देशों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कंवर ,मो.इरफानभी मौजूद रहे


रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.