शासकीय स्टॉपर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.