बोर्ड परीक्षा में लक्ष्य शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का रहा शानदार प्रदर्शन

बलरामपुर - छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान में जश्न का माहौल है आपको बता दें कि लक्ष्य शिक्षण संस्थान लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ 10वीं 12वीं बोर्ड में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है आज लक्ष्य शिक्षण संस्थान में बच्चों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य श्री डीडी भगत सर व विशिष्ट अतिथि विकलु राम पैकरा जी का स्वागत संस्था के संचालक सुदर्शन यादव एवं समस्त अभिभावक ने फूल व गुलदस्ते देकर किया उसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बच्चों व अभिभावकों का परिचय कराते हुए बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिचय  कराया तथा सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने माला पहन कर सम्मानित कर उत्सवर्धन किया जिसमें लक्ष्य शिक्षण संस्थान के छात्र  श्रेयश जयसवाल पिता सचिन जायसवाल एवं अंकिता पैकरा पिता अवधेश पैकरा ने सर्वाधिक 96. 5 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया दूसरे स्थान पर लक्ष्य पैकरा पिता गोपाल पैकरा 95 प्रतिशत अंक हासिल किया तीसरे स्थान पर आशा बेक और संजना पैकरा 94.23 प्रतिशत अंक हासिल किया वही सुदर्शना बेक अंशु तिर्की 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किया अतुल यादव पिता राम पुकार यादव नैतिक ठाकुर पिता प्रेम चंद्र ठाकुर ने 91.66% अंक हासिल किया नुमाइश ने 91.13 प्रतिशत अंक हासिल किया तथा कक्षा 12वीं बोर्ड में सुखविंदर पैकरा 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान बनाया स्वती यादव पिता रामशरण यादव 92 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया आकाश 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया कोमल गुप्ता 86.8% अंक प्राप्त किया तथा आदित्य लकड़ा सूर्यकांत हरिकांत फैजल धर्मेंद्र अंकित लकड़ा विद्यासागर विपिन कुमार ने लक्ष्य शिक्षण संस्थान एवं शंकरगढ़ का नाम रोशन किया अभिभावक सचिन जायसवाल ने अपने उद्बोधन में समस्त छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में हमने लक्ष्य शिक्षण संस्थान में अपने बच्चों को अध्ययन के लिए भेजा हमारा बच्चा आज उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और हमारा नाम रोशन किया है जिसके लिए शिक्षण संस्थान को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं अभिभावक अवधेश पैकरा ने बच्चों की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए अभिभावक भी बच्चों पर विशेष ध्यान बनाए रखेंगे तभी अच्छे रिजल्ट बच्चे ला पाएंगे और बेहतर शिक्षक के सानिध्य में शिक्षण कार्य कराया जाए तो निश्चित ही बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं शिक्षक सुदर्शन यादव लगातार हर क्षेत्र में बच्चों को नई-नई पहचान दे रहे हैं और इस क्षेत्र का विकास हो रहा है मैं कई साल सरपंच रहा और क्षेत्र के और समाज के बीच विकास के लिए लगातार प्रयास करते रहता हूं लेकिन शिक्षक सुदर्शन यादव जिस तरह से संघर्ष और बच्चों के प्रति समर्पित होकर उनका भविष्य निर्माण करते हैं इस तरह के शिक्षक वर्तमान समय में मिल पाना बहुत ही कठिन है मुख्य अतिथि डीडी भगत जी ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान सदैव बच्चों को नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करते रहता है लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन इस संस्थान का रहा जिसका मुख्य कारण बच्चे और शिक्षक दोनों हैं शिक्षक सुदर्शन ने बच्चों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षित किया जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने है बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आपका यह परिश्रम रुकना नहीं चाहिए जब तक आपके लक्ष्य प्राप्त न हो जाए आप नियमित अपनी पढ़ाई जारी रखें किसी भी परिस्थिति में सब कुछ छोड़ना पड़े तो छोड़े लेकिन शिक्षा से दूर हमेशा ना रहे जो शिक्षा से दूर रहा वह समाज और अपना बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण नहीं कर पाएगा अतः समस्त छात्र-छात्राओं को लगातार अभ्यास करते रहना चाहिए संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि लगातार 2 वर्षों से लक्ष्य शिक्षण संस्थान बोर्ड की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को शाम 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक निशुल्क तैयारी कराई जा रही थी जिसमें पिछले वर्ष भी बेहतर रिजल्ट रहा इस वर्ष कुल 80 छात्रों ने निशुल्क शिक्षा रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक प्राप्त किया तथा सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को मैं लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं अभी हाल ही में अग्निवीर सेना भर्ती का निशुल्क बैच प्रारंभ है जिसमें बच्चे बड़ी मेहनत से अपनी तैयारी कर रहे हैं जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं को रहने और खान और पढ़ने का निशुल्क व्यवस्था की गई है इस अवसर पर अभिभावक देव कुमार यादव अवधेश पैकरा शिवकुमार यादव बंधन सचिन जायसवाल अवधेश पैकरा प्रकाश बघेल रामशरण यादव अमानुल्लाह शाह  धर्मशाय  हीरेंद्र बेक राजू बेक बंधन राम एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.