सही दवा शुद्ध आहार की थीम पर सघन जांच
बलरामपुर - खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा जिले के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधि और खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुद्ध दवा सही आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार के साथ यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जारी रहेगा।
अभियान में अब तक सभी विकासखण्डों में समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्ट्रीटवेन्डर, भोजनालय, ढ़ाबा, बेकरी, मिठाई दुकान, खाद्य विनिर्माण का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, खाद्य पदार्थों को ढ़क कर रखने, गुणवतापूर्ण सामाग्री विक्रय करने, खाद्य लाईसेंस, पंजीयन बनवाने एवं अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.