शंकरगढ़ क्षेत्र में नेहा गुप्ता ने किया टॉप

बलरामपुर - शंकरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में नेहा गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया।
नेहा गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षकों ने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं।
नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। परिवार में भी खुशी का माहौल है नेहा गुप्ता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शंकरगढ़ की छात्रा है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान और क्षेत्र के लोगों ने नेहा गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.