सना परवीन ने दसवीं बोर्ड में किया टॉप
बलरामपुर - शंकरगढ विकासखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि 10 वीं बोर्ड परीक्षा में सना परवीन ने शंकरगढ़ विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उसके परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया।
सना परवीन ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षकों ने बताया कि सना शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं। सना सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल शंकरगढ़ की छात्रा है
सना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। परिवार में भी खुशी का माहौल है
विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों ने सना परवीन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान भी बधाई शुभकामनाएं देने के लिए सना परवीन के निवास पहुंचे हुए थे ।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.