लक्ष्य शिक्षण संस्थान के 23 बच्चों का हुआ नवोदय में चयन
बलरामपुर - लगातार हर प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता लक्ष्य शिक्षण संस्थान के बच्चों का रहा जहां प्रथम चयन सूची में पूर्व में 20 छात्रो ने सफलता पाई थी।
द्वितीय चयन सूची में तीन छात्रों ने सफलताप्राप्त किया जो इस वर्ष कुल मिलाकर 2026 में 23 बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए अभी अभी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की द्वितीय चयन सूची में 03 बच्चों ने मारी बाजी जिनमें प्रथम अग्रवाल पिता पुष्कर अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता, पिता देवेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार पिता उपेंद्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय मैं सफलता प्राप्त की जिनका सम्मान समारोह लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक बसंत कुमार एक्का थाना शंकरगढ़ विशिष्ट अतिथि श्री डीडी भगत जी पूर्व प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ अतिथि नीरज यादव सचिव मनोहरपुर प्रधान आरक्षक विजय सिंह समीर मिंज, सविता यादव, मोहरमानी खलखो, थाना शंकरगढ़ उपस्थित रहे सभी अतिथियों का स्वागत लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव जी के द्वारा माला पहना कर गुलदस्ता भेंट कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया उसके उपरांत मुख्य अतिथि बसंत कुमार एक्का वह विशिष्ट अतिथि श्री डीडी भगत जी ने सभी चयनित बच्चों को गोल्ड मेडल पहना गुलदस्ता भेंट करसम्मानित किया विशिष्ट अतिथि नीरज यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में व पुत्र ऋषभ यादव के चयन उपरांत संस्था के संचालक सुदर्शन यादव को शप्रेम भेंट से सम्मानित किया।
उपस्थित सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया और अपने उद्बोधन में कहां कि आप जैसे शिक्षक लगातार शंकरगढ़ के नव निहाल बच्चों का भविष्य बना रहे हैं जो आगे चलकर हम सबके लिए मिल का पत्थर साबित होगा हम सदैव आपके इस उपलब्धि के ऋणी रहेंगे विशिष्ट अतिथि डीडी भगत सर ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सदैव अपने लक्ष्य के प्रति कठिन परिश्रम करते रहे भविष्य में सफलता मिले ना मिले हमारा प्रयास लगातार जारी रहे हम सभी अपने माता-पिता का सदैव आदर करें और शिक्षक सुदर्शन यादव जी को ढेर सारा आशीर्वाद और बधाई देता हूं जो हर समय हर परीक्षा में सर्वाधिक बच्चों को सफल कर उनका भविष्य निर्माण कर रहे हैं मुख्य अतिथि श्री बसंत कुमार एक्का उप निरीक्षक थाना शंकरगढ़ ने अपने उद्बोधन में अपने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेना की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा शिक्षक आज तक हमने नहीं देखा की इतनी कठिन परिश्रम सुबह 5:30 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक इस दुरांचल में लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं मैं देखता हूं सुबह 5: 30 बजे बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग देते हुए उसके बाद सुबह 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक बच्चों को सेना की लिखित परीक्षा परीक्षा की निशुल्क तैयारी करा रहे हैं जिसमें रहने और भोजन की भी व्यवस्था निशुल्क है पिछले वर्ष शानदार 26 बच्चे प्रवेश परीक्षा में सफल हुए सभी का चरित्र प्रमाण पत्र हमारे थाने शंकरगढ़ से जारी हुआ सभी बच्चे बहुत अनुशासित मिले जो एक बेहतर भविष्य निर्माण लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन जी के द्वारा किया गया जो आज तक देखने को नहीं मिला लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बलरामपुर जिला एवं संभाग से दूर-दूर से पढ़ने आए सभी छात्र-छात्रा जो अपना लक्ष्य लेकर इस लक्ष्य शिक्षण संस्थान में उपस्थित हुए वह सभी सफल हुए हैं इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में 23 बच्चों ने सफलता प्राप्त की तथा 21 बच्चों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.