चौपाटी में प्रशासन ने की कार्रवाई
बलरामपुर - रामानुजगंज स्थित चौपाटी क्षेत्र में वर्षों से स्थायी रूप से ठेला लगाकर कब्जा जमाए व्यवसायियों पर रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगरपालिकाकर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चौपाटी में स्थायी रूप से रखे गए ठेलों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, नगरपालिक द्वारा करीब एक दशक पहले छोटे व्यवसायियों के रोजगार के उद्देश्य से चौपाटी का निर्माण कराया गया था। यहां व्यवसाय करने के लिए ठेला लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन समय बीतने के साथ कई व्यवसायियों ने इसे स्थायी जगह मान लिया और अपने ठेले वहीं स्थायी रूप से खड़े कर दिए। इसके चलते चौपाटी क्षेत्र में जगह की कमी होने लगी तथा कई दुकानदारों ने सड़क किनारे तक ठेला लगाना शुरू कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद चौपाटी क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.