सड़क पर गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान

बलरामपुर : शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलसर में नाली जाम होने की वजह से मुख्य सड़क पर गंदा पानी भर गया है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक शाला और शिव मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दुर्घटना और बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। पानी भराव के कारण सड़क जगह-जगह से खराब हो चुकी है और दलदल जैसी स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.