नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/05/2026 को रात्रि 01.00 बजे थाना बलरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल में गढ़वा से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर अंबिकापुर जा रहे हैं तथा कुछ देर में बलरामपुर पहुंचने वाले हैं प्राप्त मुखबिर सूचना पर विधिवत कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर हम रह स्टाफ के एमसीपी कार्यवाही की गई इस दौरान रामानुजगंज की ओर से एक मोटरसाइकिल जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे स्टाफ को आते हुए दिखाई जिसे रोकने के लिए पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के द्वारा प्रयास किया गया जो अपने मोटरसाइकिल को तेजी से भागकर फरार हो गया तत्पश्चात उक्त संदेही व्यक्तियों का पीछा किया गया जिसमें एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया तथा एक व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं संदिग्ध सामग्री के साथ पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति को मुखबिर सूचना से अवगत करा कर विधिवत कार्रवाई की गई जिसमें उक्त संधि व्यक्ति के कब्जे से 481 Buprenirphine injection एवं 504 नग pheniramine maleate injection बरामद कर जप्त किया गया।आरोपीगण का कृत्य धारा 21(b) NDPS act के तहत दंडनीय अपराध का घटित करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 81/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना के दौरान 01 आरोपी राहुल गुप्ता पिता अवध बिहारी गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदापुर थाना कामलेश्वपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।  घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की पता तलाश की जा रही है

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.