जनजातीय गरिमा उत्सव कार्यक्रम
बलरामपुर - जनजातीय गरिमा उत्सव के सफल आयोजन, व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखंडों में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय कार्यकर्ता तथा आयोजन से जुड़े लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य, आयोजन संबंधी तैयारियों, विभागीय समन्वय, सांस्कृतिक गतिविधियों, जनभागीदारी तथा जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह उत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, आभूषण, वाद्य यंत्र एवं सामाजिक गौरव को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। यह कार्यक्रम शंकरगढ़ के जनपद सभाकक्ष में आयोजित किया गया था जिसमें विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.