सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
बलरामपुर - सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य करते हुए जागरूकता बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से आमजन, राहगीरों एवं आसपास के निवासियों को परेशानी होती है, इसलिए समय-समय पर पानी का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तोमर ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। उन्होंने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट पहनने, सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.