डायल 112 का शुभारंभ
बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहती है और जिले के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।
आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 पर संपर्क करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही फर्जी अथवा अनावश्यक काॅल करने से बचें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। जिला पुलिस बलरामपुर नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह


No Previous Comments found.