दो जुआरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर निर्देशन में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध जिला बलरामपुर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.05.2026 को मुखबिर सूचना पर छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश- उत्तरप्रदेश के बॉर्डर पर  जिला बलरामपुर की चौकी बलंगी के ग्राम कर्री के जंगल क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी आशीष पांडे निवासी कैसारी थाना रघुनाथनगर एवं गुलाबचंद जायसवाल निवासी रमेशपुर थाना रघुनाथनगर को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

कार्यवाही में कुल ₹1,24,500 नगद, एक मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका ₹1,88,000 जप्त किया गया। पूछताछ में अन्य फरार आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.