निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बलरामपुर - कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर कलेक्टर त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन ईंटों के उपयोग पर तत्काल कार्य रुकवाते हुए गुणवत्ता युक्त ईंट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग करते हुए कार्य पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.