जिले में सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक वाहन का शुभारंभ
बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि किसी भी दुर्घटना अथवा अपराध की जांच में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। कई मामलों में परिस्थितियां जटिल होने के कारण फॉरेंसिक यूनिट को सरगुजा से बुलाना पड़ता था, जिससे समय लगता था उन्होंने कहा कि समय बीतने के साथ-साथ साक्ष्य भी कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसी परिस्थितियों में फॉरेंसिक मोबाइल वाहन लैब जिले के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 14 आधुनिक फॉरेंसिक किट उपलब्ध हैं, जिससे घटनास्थल पर ही त्वरित जांच और साक्ष्य संकलन संभव होगा। आधुनिक उपकरणों के माध्यम से अब जांच कार्य समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री बेंकर ने बताया कि इन उपकरणों के संचालन हेतु आगामी दिवसों मे संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी , सहित रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित थाना-चौकी प्रभारी, विवेचकगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.