वाड्रफनगर आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2019–20 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद केवल प्लिंथ स्तर तक काम कराया गया और उसके बाद कथित रूप से राशि का उपयोग नियमों के अनुरूप नहीं किया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे आंगनबाड़ी सुविधा से लाभान्वित होने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायतें एवं प्राप्ति रसीद सहित आवेदन प्रस्तुत किए गए, लेकिन अब तक किसी ठोस जांच या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है कि यदि शिकायतें दर्ज होने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ती है, तो शासन की योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।
हालांकि, सचिव से संपर्क फोन से करने कि गई लेकिन फोन उठाना सही नहीं समझें आना कनि करते नजर आए संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना शेष है। यदि प्रशासन की ओर से कोई पक्ष या स्पष्टीकरण आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में जांच कर क्या तथ्य सामने लाता है और जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।
रिपोर्टर : चन्द्रकांत साहू
No Previous Comments found.