अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना में हुआ भव्य आयोजन
बलरामपुर - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैना में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व,नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का माध्यम है। इस अवसर पर समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी मंडल रघुनाथनगर के मीडिया प्रभारी एवं सी न्यूज़ भारत / हाल-चाल छत्तीसगढ़ यूट्यूब मेरु वाणी प्रिंट चैनल से जुड़े पत्रकार चंद्रकांत साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने योग कर लोगों को नियमित योग अपनाने और इसके लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिससे छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर – चंद्रकांत साहू
No Previous Comments found.