मोहर्रम पर्व को लेकर रघुनाथनगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
रघुनाथनगर : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रघुनाथनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक गुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में मोहर्रम जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
अंत में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
रिपोर्ट : चन्द्रकांत साहू
No Previous Comments found.