बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, धान की रोपाई के दौरान हुआ हादसा
बलरामपुर : जनपद बलरामपुर की तहसील तुलसीपुर क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत सिंगरौर-सिंगाही में उस समय हुआ, जब युवक धान की रोपाई के लिए खेत में काम कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा कुमार वर्मा (पुत्र बाबूलाल वर्मा) के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत सिंगरौर-सिंगाही, थाना औरैया, तहसील तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से कृष्णा कुमार वर्मा उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
रिपोर्टर : गोपाल शुक्ला
No Previous Comments found.