बलरामपुर जिले की 05 सीटों में से 03 सीटों पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के बच्चों ने मारी बाजी
बलरामपुर : मुख्यमंत्री उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट हुआ जारी इसकी प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई थी जिसमें जिले भर से 80% से अधिक अंक चौथी में प्राप्त करने वाले छात्रों ने इसमें भाग लिया जिसका रिजल्ट जारी हो गया रिजल्ट जारी होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान शंकरगढ के छात्रों ने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाजी मारी आपको बता दें की मुख्यमंत्री उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतर्गत जिले से 05 मेधावी का चयन किया जाता है जो राज्य के उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य सरकार के द्वारा कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है जिसके तहत प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री उत्कर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन होता है इस वर्ष भी पांच विद्यार्थियों का जिले स्तर पर चयन हुआ है जिसमें लक्ष्य शिक्षण संस्थान से जिले में प्रथम स्थान आरोही बेक सेंट जेवियर स्कूल राजपुर तथा दूसरे स्थान पर मिहिका टोप्पो सेंट जेवियर स्कूल राजपुर तथा पांचवें स्थान पर मयंक भगत संत जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर का चयन हुआ है इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए इन तीनों छात्रों ने लक्ष्य शिक्षण संस्थान में इसकी पूरी तैयारी की रिजल्ट जारी होते ही लक्ष्य शिक्षण संस्थान में सभी विद्यार्थी खुशी से झूम उठे और लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने टॉपर बच्चों को गोल्ड मेडल पहनकर मुंह मीठा कराया तथा तीनों बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी सुदर्शन यादव ने बताया इस प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चे साल भर तैयारी करते हैं इस प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों को कुल पांच विषय की तैयारी करनी होती है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, पर्यावरण, प्रत्येक से 20-20 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका कुल पूर्णाक 100 अंक का होता है जिसमें आरोही बेक ने 89 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान बनाया मिहिका टोप्पो ने 88 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान बनाया तथा मयंक भगत ने 71.75 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवा स्थान बनाकर अपने माता-पिता तथा लक्ष्य शिक्षण संस्थान का मान बढ़ाया इस वर्ष लक्ष्य शिक्षण संस्थान से जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 25 छात्रों का चयन हुआ सैनिक स्कूल में 23 छात्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 80 छात्र भारतीय थल सेना अग्निवीर में 11 छात्रों का चयन हुआ प्रयास आवासीय विद्यालय का अभी मेरिट लिस्ट आना बाकी है तथा 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 100% रहा जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए इस वर्ष और बेहतर रिजल्ट देने के लिए बेहतर तैयारी की गई है इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव देव कुमार यादव सरिता देवी विपिन कुमार पर मनोज बेक इंद्रजीत टोप्पो मनीता पैकरा काजल रवि तथा समस्त छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह
No Previous Comments found.