शहरोज अहमद की गतिविधियों का एटीएस ने बढ़ाया जांच का दायरा

बलरामपुर :  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए स्लीपर सेल तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव निवासी शहरोज अहमद की गतिविधियों को लेकर एटीएस ने जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। अब जांच केवल सोशल मीडिया या मोबाइल तक बल्कि यह पता कि उसने सीमावर्ती क्षेत्रों में कितनी पैठ बनाई, किन लोगों तक पहुंच बनाई और उसका नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला था। सूत्रों के अनुसार शहरोज की पिछले कई वर्षों की गतिविधियों का पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। उसकी यात्राओं, मोबाइल लोकेशन, बैंकिंग लेनदेन, सोशल मीडिया अकाउंट, डिजिटल डिवाइस और व्यक्तिगत संपकों को एक दूसरे से जोड़कर जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों ने शहरोज के मुंबई आने जाने का मामला विशेष जांच का विषय बना है। वहां उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी दौरान उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से हुई, जिन्होंने उसे पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क से जोड़ने में भूमिका निभाई।

 भारत-नेपाल सीमा से सटे जमधरा गांव का निवासी होने के कारण उसकी नेपाल में सक्रियता भी जांच का अहम हिस्सा बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक शहरोज कई बार नेपाल गया था। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि वहां उसके संपर्क किन लोगों से थे, उसने किन क्षेत्रों में आवाजाही की और सीमा पार किस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा। जांच का दायरा राजस्थान के श्रीगंगानगर तक भी पहुंच चुका है। वहां उसके संभावित संपकों और गतिविधियों के संबंध में स्थानीय एजेंसियों से सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

रिपोर्टर : अमर त्रिपाठी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.