सेवानिवृत्ति पर अनिल कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
पचपेड़वा/बलरामपुर : बाल विकास परियोजना विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत अनिल कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बाल विकास परियोजना कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश कुमार यादव (सीडीपीओ) द्वारा की गई।विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिल कुमार सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्य एवं व्यवहार की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया तथा सभी सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखा।
इस अवसर पर सीडीपीओ ने अनिल कुमार सिंह को उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनके द्वारा दिया गया योगदान विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह में उपस्थित कर्मचारी मुख्य सेविका प्रमिला पांडेय,कनिष्ठ सहायक रवीश दुबे ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रमोद मौर्य ने उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
रिपोर्टर : अजय कुमार आर्य
No Previous Comments found.