हाईवे वाहन की टक्कर से पति की मौत पत्नी गंभीर

बलरामपुर - शंकरगढ चिरई घाट में सोमवार को हाइवा वाहन और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक और घायल महिला जमड़ी निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, एकनौर तिर्की (38 वर्ष), निवासी जमड़ी, अपनी पत्नी तरिशिला तिर्की (36 वर्ष) के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान चिरई घाट के पास हाइवा वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया। यहां चिकित्सकों ने एकनौर तिर्की को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तरिशिला तिर्की का उपचार जारी है। 

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.