स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय गैना में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम

गैना - स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय गैना में छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, पालक-अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री सोबरन कुशवाहा, जनपद सदस्य रीता साहू, देवेंद्र साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अतुल उपाध्याय, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री कृष्ण काशी, सरपंच श्रीमती पुष्पलता सिंह, प्राचार्य श्रीमती रंजना सिंह एवं मीडिया प्रभारी चन्द्रकांत साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही हीराचंद्र सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, रविचंद्र कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, प्रेमलाल विश्वकर्मा एवं जवाहर राय सहित बड़ी संख्या में पालक-अभिभावक, छात्र-छात्राएँ एवं विद्यालय के समस्त गुरुजन उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित जनों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

 जय हिन्द! वंदे मातरम्!

रिपोर्टर - चन्द्रकांत साहू 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.