पचपेड़वा क्षेत्र के प्रेम कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्त होकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

पचपेड़वा/बलरामपुर : विकासखंड पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम हरनहवा परसिया निवासी स्वर्गीय राम दुलारे के पौत्र प्रेम कुमार पुत्र गिरीश कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर ग्राम पंचायत अधिकारी (VPO) के पद पर नियुक्त होकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रेम कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजीज पब्लिक स्कूल, हरनहवा परसिया, पचपेड़वा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर से B.sc,M.sc, B.e.d जैसी उच्च शिक्षा पूरी की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत जारी रखी और आखिरकार ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेम कुमार की सफलता इस बात का उदाहरण है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा भी अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में प्रेम कुमार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

रिपोर्टर : अजय कुमार आर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.