हरिगवां में हुआ मार्क ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई आपातकालीन स्थिति से निपटने की जानकारी

बलरामपुर-रामानुजगंज : ग्राम पंचायत हरिगवां में जिला प्रशासन एवं नगर सेना बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में मार्क ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी बलरामपुर, एसडीएम वाड्राफनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल रघुनाथनगर के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। वहीं जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, डीडीसी, बीडीसी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मार्क ड्रिल के दौरान आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्य किस प्रकार किया जाता है, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्थिति में घायलों की सहायता से संबंधित जानकारी दी। ग्रामीणों ने पूरे कार्यक्रम को गंभीरता और उत्सुकता के साथ देखा।

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें आपदा के समय खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की मदद करने की भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जिला प्रशासन एवं नगर सेना द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रूप से ग्रामीणों में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

एसडीएम वाड्राफनगर ने बताया कि मार्क ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने मार्क ड्रिल से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं, जिसकी विस्तृत जानकारी वीडियो के माध्यम से सुनी जा सकती है।

रिपोर्टर : चन्द्रकांत साहू
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.