श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के मार्ग को अवरोधमुक्त कराने की मांग

बलरामपुर - आगामी 10 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तुलसीपुर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महासमिति के पदाधिकारियों ने दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर उसे पूरी तरह अवरोधमुक्त एवं सुगम कराया जाए। मार्ग में पड़ी गिट्टी, मौरंग, निर्माण सामग्री तथा अन्य ऐसे अवरोधों को समय रहते हटवाया जाए, जिनसे शोभायात्रा के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है।

महासमिति ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था का प्रमुख पर्व है। प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने से शोभायात्रा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकेगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। महासमिति ने जिलाधिकारी महोदय से जनहित एवं धार्मिक आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने की मांग की है।

इस दौरान आकाश मौर्य,गोविंद कुमार कशौधन,राजेश कुमार,अमित कुमार,उमेश वर्मा 
गिरधारी लाल,सुमित कुमार गुप्ता,अभिषेक जायसवाल,अभिषेक सोनी,विनोद कुमार,आदित्य चौरसिया, अनुभव कन्हैयान,रामधीराज,अमित कशौधन,दिवाकर पटवा,महेश वाल्मीकि,कुन्दन कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अनुराग श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.