साइबर सुरक्षा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित

बलरामपुर : शंकरगढ महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “साइबर सुरक्षा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार राय ने की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता  शंकरगढ़ थाना के उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने विद्यार्थियों को  यातायात नियम एवं दुर्घटना   स्थल पर आम नागरिक को क्या उपाय करना हैं इसकी जानकारी साझा की। एस आई राकेश यदु ने महिला  सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एस आई मनीष वर्मा ने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया अपराध, पहचान की चोरी और ओटीपी संबंधी धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, पासवर्ड, बैंक विवरण, एटीएम पिन और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा शिकायत www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज करें। ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने में सहायता करती हैं।
। उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में    मारियानुस एक्का ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन  श्री सुरेश रवि ने किया।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.