चार दिन बाद बहाल हुई बिजली, कई गांवों के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पचपेड़वा/बलरामपुर : ग्राम पंचायत नरायनपुर जुड़वनिया क्षेत्र में तीन दिनों से चली तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। तेज हवाओं के चलते सैकड़ों पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे नरायनपुर जुड़वनिया समेत आसपास के कई गांवों में विद्युत सेवा बाधित रही।
ग्राम पंचायत अध्यक्ष वीरेश चौधरी, लाइनमैन संतोष गुप्ता के पुत्र शिवम कसौधन, गोलू क्षेत्रीय लाइनमैन आशीष कुमार, शिवरतन चौधरी, पंजाबी लाइनमैन राजकमल, प्रकाश यादव, विकास यादव, राज कसौधन, राहुल कश्यप, विवेक कश्यप, सुग्रीव विश्वकर्मा एवं कन्हैया विश्वकर्मा के निरंतर प्रयासों से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे नरायनपुर जुड़वनिया, मनोहरापुर, बसहवा, अचकवापुर, सक्ल्दा, मल्दा, खजुरिया सहित कई अन्य गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली और ग्रामीणों ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों तक बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हुई। बिजली बहाल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर : अजय कुमार आर्य

No Previous Comments found.