नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा, ठेले पर चिल्ला रहा लाउडस्पीकर

तुलसीपुर बलरामपुर :  नगर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या और बेतरतीब संचालन से यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। थाना मोड़ से जूता मंडी होते हुए चौक तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शों के सड़क पर खड़े होकर सवारी बैठाने से राहगीरों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों ने नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने की शिकायत करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वहीं, बाजार में ठेलों पर लाउडस्पीकर लगाकर तेज आवाज में सामान बेचने से दुकानदार भी परेशान हैं। व्यापार मंडल महामंत्री रूपचंद गुप्ता का कहना है कि यातायात सुधार के लिए ई-रिक्शों के निर्धारित ठहराव स्थल बनाए जाएं और कार्रवाई सभी पक्षों पर समान रूप से हो।

व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस व नगर प्रशासन से जाम, नाबालिग चालकों और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : योगेश पाण्डेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.