भारतीय मजदूर संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित

बलरामपुर - भारतीय मजदूर संघ जिला बलरामपुर की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा राजपुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। विभाग प्रमुख प्रत्युश केसरी के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। नवीन कार्यकारिणी में प्रियंका दास मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष एवं अर्जुन यादव को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन के सुचारू संचालन एवं विस्तार के लिए अन्य कार्यसमिति सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में संगठन की विचारधारा, श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने और उनके हितों के लिए प्रभावी पहल करने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.