राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालयों में प्रतियोगिता, एनएमएल ने वितरित की खेल सामग्री
बालूमाथ : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालूमाथ एवं माध्यमिक विद्यालय, पिंडारकोम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान उत्तरी धाधू (पूर्वी भाग) कोयला खनन परियोजना (NML) की ओर से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दोनों विद्यालयों को विभिन्न खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में परियोजना की ओर से प्रतीक कुमार सिन्हा (उप महाप्रबंधक), ज्योतिस्मिता गोगोई (कार्यकारी ICD, CSR), रोशनी खोब्रागडे (कार्यकारी ICD, CSR) सहित फील्ड स्टाफ दीनानाथ यादव, अजित उरांव, अशोक राम एवं संतोष उरांव मौजूद रहे. वहीं राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय पिंडारकोम के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला. परियोजना की ओर से विद्यालयों में खेल सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया.
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.