झामुमो जिला अध्यक्ष ने हेमपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जर्सी
बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड के फुटबॉल खेल एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शहदेव के पहल पर हेमपुर गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया गया। झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान ने खिलाड़ियों को जर्सी एवं फुटबॉल सौपा, जर्सी मिलने पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने झामुमो जिला अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फुटबाल जर्सी मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे विभिन्न फुटबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान ने कहा कि बालूमाथ क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी रुचि है। ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने और अनुशासन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.