सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार, सरकार और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति

बालूमाथ। राज्य के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बालूमाथ झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झामुमो परिवार, सरकार और पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित नेता और राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.