चेताग के आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी
बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र चेताग में सोमवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, खाना बनाने वाला बर्तन,बच्चों का स्कूल बैग सहित कई सामग्री की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर अपने घर चले गई। दूसरा दिन जब केंद्र खोलने पहुंची तो ताला टूटा हुआ था तथा उसमें कई सामान गायब थे। सेविका देवंती देवी ने बताया कि चोरी की गई सामान की कीमत लगभग 25, हजार रुपये होगी। घटना की सूचना बालूमाथ थाना एवं विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.